RAJBHASHA PATAL

 

दिनांक समारोह का शीर्षक अन्य कोई विवरण
14.09.2022 से 29.09.2022 तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन संस्थान में दिनांक 14 से 29 सितंबर तक, हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान, संस्थान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जैसे हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी, शोध छात्र-छात्राओं द्वारा स्वयं के शोध कार्य का हिंदी में प्रस्तुतीकरण, निबंध और व्यंगचित्र प्रतियोगिता, वक्तृत्व, हिन्दी शुद्धलेखन एवं अनुवाद प्रतियोगिता, इत्यादि।
27.09.2022 हिन्दी कार्यशाला
14.09.2022 और 15.09.2022 सूरत में दूसरे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन दिनांक 14-15 सितंबर, 2022 को सूरत में दूसरे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के 5 अधिकारी/वैज्ञानिक सम्मिलित हुए।
18.01.2023 संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उपसमिति द्वारा राजभाषायी निरीक्षण दिनांक 18.01.2023 को मुंबई में संसदीय राजभाषा समिति की द्वितीय उपसमिति द्वारा निरीक्षण का आयोजन हुआ। निरीक्षण उक्त तिथि को प्रातः 10 बजे हुआ जिसमें संस्थान के निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधित्व किया। संसदीय निरीक्षण में संस्थान का प्रदर्शन संतोषजनक रहा।
10.04.2023 से 21.04.2022 तक अंतर – कार्यालयीन हिन्दी प्रतियोगिताएँ – 2023 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्‍वाधान में दिनांक 10 अप्रैल, 2023 से लेकर 21 अप्रैल, 2023 तक विभिन्‍न अंतर-कार्यालयीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
18.05.2023 और 19.05.2023 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा माननीय संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण से संबंधित निरीक्षण प्रश्नावली पर दो दिवसीय कार्यशाला। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिनांक 18.05.2023 और 19.05.2023 को माननीय संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण से संबंधित निरीक्षण प्रश्नावली पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें श्री चेतन नागपुरे, अधिकारी-बी एवं श्रीमती रेश्मा शिंदे, सहायक-अ सम्मिलित हुए।

 

माननीय संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण से संबंधित निरीक्षण प्रश्नावली पर दो दिवसीय कार्यशाला (18.05.2023 और 19.05.2023)

अंतर-कार्यालयीन हिन्दी प्रतियोगिताएँ – 2023 – 10 अप्रैल, 2023 से लेकर 21 अप्रैल, 2023 तक

18 जनवरी, 2023 को आयोजित संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उपसमिति द्वारा राजभाषायी निरीक्षण

अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन – सूरत (14.09.2022 और 15.09.2022)

27 सितम्बर, 2022 को आयोजित हिन्दी कार्यशाला

हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन – 14 सितंबर से 29 सितंबर, 2022 तक